जमानत याचिका धारा 437 दण्ड प्रक्रिया संहिता । Bail Application under section 437 CrPC format.

जमानत याचिका धारा 437 दण्ड प्रक्रिया संहिता का  कैसे लिखा जाता हैं। Bail Application under section 437 CrPC format.


Jamanat ke liye application in hindi,jamanat kaise hoti hai, जमानत आवेदन पत्र, jamanat nirasta,jamant ke liye document,


जमानत आवेदन-पत्र धारा 437 दण्ड प्रक्रिया संहिता | Bail Application Section 437 CrPC -


SachinLLB : जब भी किसी भी न्यायालय (Court) में आरोपी की और से जमानत आवेदन (Bail Application) पत्र लगाया जाता हैं तो निम्नलिखित तथ्यों पर आधारित जमानत आवेदन प्रस्तुत करना चाहिए, या अन्य जो भी तथ्यों का समवेश किया जाना चाहिए वो आरोपी की ओर से एक  एडवोकेट Advocate करता हैं, परन्तु कुछ साधारण तथ्यों का होना आवश्यक है जो निम्नलिखित हैं।


जमानत आवेदन-पत्र धारा 437 दण्ड प्रक्रिया संहिता का प्रारूप । Bail Application format -


न्यायालय श्रीमान न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, मंदसौर म. प्र.

                                      अपराध क्रमांक........../2020


अली मोई ककड़ी पिता मोहम्मद शकरपिन,

उम्र - 30 वर्ष, व्यवसाय - मजदुरी,

निवासी- केहर गली वार्ड क्रमांक 23,

मोयला जिला मंदसौर (म.प्र.)                 - प्रार्थी / आरोपी

                              विरुद्ध

मप्र. शासन द्वारा पुलिस थाना 

शहर कोतवाली.                              - विपक्षी / अभियोगी


    आवेदन-पत्र अंतर्गत धारा 437 दंड प्रक्रिया संहिता

        अपराध धारा - 323, 224,506 आई.पी.सी


माननीय महोदय,

                उक्त प्रकरण में प्रार्थी/आरोपी अली मोई ककड़ी पिता मोहम्मद शकरपिन की और से निवेदन हैं कि -


1. यह कि कथित अपराध से प्रार्थी/आरोपी का किसी भी प्रकार से कोई सम्बंध नही है, प्रार्थी बेगुनाह होकर निर्दोष हैं।


2. यह कि विपक्षी पुलिस ने प्रार्थी/आरोपी के ऊपर असत्य तथ्यों के आधार पर एक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि प्रार्थी का कथित घटना से कोई सरोकार नहीं है।



3. यह कि प्रार्थी ( कही काम से जा रहा था या घूम रहा था या कही काम कर रहा था या जो भी कारण आप स्पष्ट करना चाहते है वो परिस्थिति का वर्णन दे सकते हैं )


4. यह कि प्रार्थी एक शान्तिप्रिय व्यक्ति है तथा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।


5. यह कि प्रार्थी/आरोपी श्रीमान के क्षेत्राधिकार का है व प्रार्थी की समस्त चल-अचल संपत्ति यही है तथा प्रार्थी के कही भाग कर जाने की कोई सम्भावना नहीं है।


6. यह कि प्रार्थी का श्रीमान के समक्ष  प्रथम जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत है यदि माननीय न्यायालय द्वारा प्रार्थी को योग्य जमानत पर रिहा किया जाता है तो प्रार्थी माननीय न्यायालय की समस्त शर्तों का पालन करने के लिए सदैव तैयार व तत्पर हैं।


         अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि प्रार्थी का जमानत आवेदन पत्र स्वीकार फरमाया जाकर प्रार्थी/आरोपी को योग्य जमानत पर छोड़े जाने की कृपा करें।


दिनांक -                            प्रस्तुतकर्ता - प्रार्थी/आरोपी

स्थान -                                     द्वारा - अधिवक्ता

                                          एड. सचिन पालीवाल


जानकारी अच्छी लगे तो Follow & Share करें जिससे आपको नई-नई जानकारी मिलती रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad