वीजा नियमों 【VISA RULES】को तोड़ना पड़ेगा भारी | VISA law उल्लंघन करने वाले विदेशीयों पर ऐसे होगी कार्रवाई | मिलती है ये सजा।

वीजा नियमों 【VISA RULES】को तोड़ना पड़ेगा भारी | VISA law उल्लंघन करने वाले विदेशीयों पर ऐसे होगी कार्रवाई | मिलती है ये सजा।

What is visa, Violation of Indian Laws,

SachinLLB : दोस्तों आज हम बात करेंगे वीसा नियमों के बारे में, वीजा रूल्स (visa rules) तोड़ने वालों पर होगी सख्त से सख्त कार्यवाही या हो सकती है जेल। अगर कानून के जानकारों की मानें तो कई बार विदेशियों के विरुद्ध वीजा नियमों के उल्लंघन (Violation of visa rules against foreigners) के मामले सामने आते रहते है।

तब उनकी गिरफ्तारी की जाती है, साथ ही उनके पासपोर्ट को जब्त किए जाने के साथ-साथ वीजा भी रद्द कर दिया जाता है। तथा भारत सरकार की भारतीय वीजा नीति के अंतर्गत इस तरह के मामलों में वीजा नियमावली 2019 और फॉरेनर्स एक्ट 1946 के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।


वीजा नियमों (visa rules) का उल्लंघन करने पर हो सकती है आपको जेल -


भारतीय वीजा नियमों को तोड़ने वाले विदेशी नागरिकों पर 3 तरह के मामलों में कार्रवाई की जा सकती है।

  • जब कोई विदेशी नागरिक भारत आता है, तब उसे एक सीमित व निश्चित अवधि के लिए वीजा जारी किया जाता है, लेकिन कुछ लोग नियत अवधि से ज्यादा भारत में निवास करते हैं, तब ऐसे नागरिको पर कार्यवाही की जा सकती हैं।

  • भारत में वीजा बनाते हुए वीजा निति के तहत कुछ रूल्स उल्लेखित किए जाते हैं। यदि कोई भी विदेशी नागरिक भारत में रहते हुए उन नियमों का उल्लंघन करता है, तो वह कार्यवाही का पात्र बन जाता है, तथा उनपर वीजा नियमों को तोड़ने पर कार्यवाही की जा सकती हैं।

  • फोरेनर एक्ट 1946 भारत मे लागू है, जिसमें 1962 में संसोधन किया गया था, जिसके तहत भारत में आने वाले विदेशी नागरिक से भारत सरकार आवश्यकता अनुसार बॉण्ड भरवा सकती है। इसके लिए उन विदेशी नागरिकों को किसी स्थानीय नागरिक की पहचान भी देना पड़ सकता है।

ये तभी सम्भव है, जब सरकार ऐसा करना चाहे। वह स्थानीय नागरिक एक जमानतीय की तरह होता है। अगर बॉण्ड भरने वाला नागरिक वीजा नियम या अन्य भारतीय कानूनों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

नियम तोड़ने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ कितनी और कैसी सजा का प्रावधान है -


भारत में वीजा नियमों या भारतीय कानून का उल्लंघन करने के दोषी पाए जाने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को कारावास या आर्थिक दंड या दोनों ही मिल सकता है या दोषी पाए जाने पर विदेशी नागरिक को अधिकतम 5 वर्ष की सजा भी सुनाई जा सकती है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर, उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

जानकारी अच्छी लगे तो Follow & Share करें जिससे आपको नई-नई जानकारी मिलती रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad