मप्र के वकीलों पर लगाया प्रतिबंध - मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सिवनी बार एसोसिएशन पर लगाया प्रतिबंध । Ban imposed on lawyers of MP - Madhya Pradesh High Court imposed ban on Seoni Bar Association.

मप्र के वकीलों पर लगाया प्रतिबंध - मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सिवनी बार एसोसिएशन पर लगाया प्रतिबंध । Ban imposed on lawyers of MP - Madhya Pradesh High Court imposed ban on Seoni Bar Association.

Ban imposed on lawyers of MP, Madhya Pradesh High Court imposed ban on Seoni Bar Association,


SachinLLB - मध्य प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए यह बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिवनी जिला बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी पदाधिकारी अगले एक महीने तक किसी भी न्यायालय में पैरवी के लिए उपस्थित नहीं हो पाएगा। इसके अलावा कोई भी पदाधिकारी अगले 3 साल तक बार एसोसिएशन का कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

सिवनी बार एसोसिएशन ने कर दी हड़ताल -


मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मामले को लेकर राज्य अधिवक्ता परिषद को भी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया । तथा अधिवक्ता परिषद की ओर से उच्च न्यायालय को बताया गया कि सिवनी जिला बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

आखिर क्या था पूरा मामला -


दरअसल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नवीन न्यायालय भवन परिसर बनाया जा रहा है। तथा सभी अधिवक्ताओं द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इसके लिए सिवनी जिला बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने अर्थात हड़ताल करने का ऐलान कर दिया।

इस दौरान 3 दिनो तक न्यायालय का कामकाज ठप हो गया। इस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने अधिवक्ताओं के इस प्रदर्शन को विधि विरुद्ध मानते हुए हड़ताल की घोषणा करने वाले सिवनी जिला बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीयों को प्रतिबंधित कर दिया।

जानकारी अच्छी लगे तो Follow & Share करें जिससे आपको नई-नई जानकारी मिलती रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad